Crime news; बघेली यूट्यूबर मनीष पटेल सलाखों के पीछे; मोबाइल लूट के मामले में चला पुलिस का डंडा

Share

Crime news; रीवा। सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज बटोरने वाले, कैमरे के सामने बघेली बोली में लोगों को हंसाने वाले यूट्यूबर कलाकार मनीष पटेल का ‘स्टारडम’ हवा हो गया है। रील की दुनिया में खुद को हीरो साबित करने वाले इस चेहरे के पीछे का आपराधिक सच एक बार फिर सामने आया है। रीवा की विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने कोर्ट से जारी स्थायी वारंट तामील कराते हुए मनीष पटेल को रीवा न्यायलय से गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद माननीय रीवा न्यायालय के आदेश पर उन्हें सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

2016 का वो गुनाह, जो बन गया गले का फंदा

यह पूरी कार्रवाई सोशल मीडिया की किसी रील्स का हिस्सा नहीं, बल्कि कानून के शिकंजे की हकीकत है। वी विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने खुद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किये है। बात साल 2016 की है, जब रीवा शहर में मनीष पटेल के खिलाफ मोबाइल लूट का एक संगीन मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उस वक्त कार्रवाई कर चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी, लेकिन बेल पर बाहर आते ही ‘यूट्यूबर’ मनीष पटेल ने खुद को कानून से ऊपर समझना शुरू कर दिया

कोर्ट को हल्के में लेना पड़ा भारी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

न्यायालय में मामले का ट्रायल चल रहा था, लेकिन मनीष पटेल लगातार तारीखों पर गायब रहने लगे। आखिरकार, कोर्ट की अवहेलना करने पर न्यायालय का गुस्सा फूटा और उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया गया। पुलिस की एक विशेष टीम ने जाल बिछाया और इस वारंट के तहत ‘रील स्टार’ को सिविल लाइन पुलिस जब गिरफ्तार कर कोर्ट ले जा रही थी तभी न्यायलय में पेश होते ही विश्वविद्यालय पुलिस ने आरोपी मनीष पटेल को हिरासत में लेकर कोर्ट के सामने खड़ा कर दिया, जहाँ से उन्हें सीधे रीवा जेल भेज दिया गया है।

सिर्फ एक नहीं, मनीष के नाम दर्ज है ‘क्राइम की कुंडली’

 

थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि मनीष पटेल सिर्फ एक मामले के आरोपी नहीं हैं, बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक मामलों की लंबी फेहरिस्त है। एक ही थाने में 4 गंभीर मामले अकेले रीवा के विश्वविद्यालय थाने में ही मनीष पटेल के खिलाफ 4 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं।

2016 का वो ‘क्राइम ग्राफ’: ये चारों मामले साल 2016 के ही हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं।
शहर के अन्य थानों में भी रिकॉर्ड पुलिस के मुताबिक, रीवा शहर के कुछ अन्य थानों में भी मनीष पटेल के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी कुंडली खंगालना जारी है। यह गिरफ्तारी उन लोगों के लिए एक बड़ा सबक है जो सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद खुद को कानून और अदालतों से बड़ा समझने की भूल कर बैठते हैं। कैमरे के सामने लोगों का मनोरंजन करने वाला कलाकार अब सलाखों के पीछे अपने पुराने गुनाहों का हिसाब दे रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!