रफ्तार का नया दौर: अप्रैल में सड़कों पर उतरेंगी लग्जरी कारें और दमदार बाइक्स
रफ्तार का नया दौर: मर्सिडीज की नई EV देगी 792 KM की रेंज, टाटा-फॉर्च्यूनर को टक्कर देने MG ला रहा है ‘मैक्सटर’ भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए अप्रैल का महीना ‘सुपर मंथ’ साबित होने वाला है। दिग्गज कंपनियों से लेकर नए खिलाड़ियों तक, हर कोई अपनी नई तकनीक और पावरफुल मॉडल्स के साथ मैदान में उतर रहा है। जर्मन इंजीनियरिंग के अपडेटेड वर्जन से लेकर रॉयल एनफील्ड की भारी-भरकम बाइक्स तक, इस महीने ग्राहकों को कई बड़े विकल्प मिलने जा रहे हैं।
जर्मन इंजीनियरिंग: 9 अप्रैल को आएगी नई
वॉक्सवैगन (VW) अपनी लोकप्रिय SUV Taigun का फेसलिफ्ट मॉडल आज (9 अप्रैल) पेश कर रही है। इसमें नई LED DRLs और प्रीमियम इंटीरियर के साथ सबसे बड़ा बदलाव इसके गियरबॉक्स में किया गया है। अब इसमें 1-लीटर इंजन के साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर मिलेगा, जो ड्राइविंग को स्मूथ बनाएगा। इसकी कीमत 11 से 21 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रिक क्रांति: मर्सिडीज की लंबी छलांग
मर्सिडीज 24 अप्रैल को अपनी CLA EV लॉन्च कर बाजार में धमाका करने वाली है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी 792 किमी की रेंज है। अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के जरिए यह कार महज 20 मिनट चार्ज होकर 400 किमी तक दौड़ सकती है।